Home

मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए घर-घर जाकर किया जा रहा है पर्यवेक्षण

एक भी बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रहने पाये:
12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के कोविड- 19 टीकाकरण पर भी नजर:

सहरसा(बिहार)जिले में मिशन इंद्रधनुष के दूसरा चरण की शुरुआत हो चुकी है। वहीं 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का कोरोना टीकाकरण भी जारी है। मिशन इंद्रधनुष के लक्ष्यों की शत् प्रतिशत उपलब्धि के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग कटिबद्ध है, वहीं 12 से 14 वर्ष तक बच्चों के कोरोना टीकाकरण के अनुमानित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भी प्रयासरत है। मिशन इंद्रधनुष के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि लगातार घर-घर जाकर 2 वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। भ्रमण के दौरान कोरोना टीकाकरण की स्थिति का भी जायजा लिया जा रहा है।

एक भी बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रहने पाये:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. कुमार विवेकानंद ने बताया यह पर्यवेक्षण कार्य जिले के सभी प्रखंडों में किया जा रहा है। मिशन इंद्रधनुष की कार्ययोजना के अनुरूप अयोजित किये गये सत्र स्थलों पर लक्षित लाभार्थियों को उनका टीका लगा या नहीं यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। सरकार द्वारा आरंभ किया गया टीकाकरण अभियान ऐसी कई बीमारियों की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए किया गया है। जिसमें बीमारियों के कारणों की कड़ी यानि चेन को तोड़ा जा सके। इसलिए टीकाकरण के परिणामों को हासिल करने के लिए जरूरी है कि एक भी बच्चा नियमित टीकाकरण से वंचित न रहने पाये। उन्होंने बताया इस पर्यवेक्षण कार्य में प्रखंडों के स्वास्थ्य प्रबंधक,सामुदायिक उत्प्रेरक, केयर इंडिया के प्रतिनिधि,यूनिसेफ के एसएमसी,फिल्ड मॉनिटर आदि द्वारा किया जा रहा है।

कोरोना टीकाकरण पर भी रहती है पैनी नजर:
डा. कुमार विवेकानंद ने बताया जैसा कि हम सभी जान रहे हैं सरकार द्वारा 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने का अतिमहत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिले में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का अनुमानित लक्ष्य 1 लाख 363 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। पर्यवेक्षण के दौरान इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि पोषक क्षेत्र में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के कोरोना टीकाकारण की क्या स्थिति है। ताकि आने वाले समय में उनको कोरोना का टीका लगाया जा सके। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को उनकी प्रीकॉशन डोज लगायी गयी है या नहीं इसके बारे में घर-घर जाकर किये जा रहे पर्यवेक्षण के दौरान पता लगाया जा रहा है।

गर्मी एवं आवागमन की असुविधा भी नहीं रोक पा रही स्वास्थ्य कर्मियों को:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया टीकाकरण एवं पर्यवेक्षण कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मी एवं सहयोगी संस्था के प्रतिनिधिगण जिले में पड़ रही भीषण गर्मी में भी अपने दायित्वों के निर्वहन में लगे हुए हैं। वहीं दूर-दराज के इलाकों में नियमित टीकाकरण की पहुँच बनाये रखने में लगे हुए हैं। कई टीकाकरण सत्र स्थलों पर पहुँचना आसान नहीं होता है, लेकिन उनके द्वारा वहां पहुँच कर टीकाकरण दल द्वारा टीकाकरण एवं पर्यवेक्षकों द्वारा पर्यवेक्षण कार्य सम्पादित किया जाना सराहनीय है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago