Categories: Home

बनियापुर मे डॉ आंबेडकर का 64वाँ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

बनियापुर(सारण)बौधिसत्व विश्व रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का 64वाँ महापरिनिर्वाण दिवस बनियापुर प्रखंड के डॉ बी आर अम्बेडकर मध्य विद्यालय इम्ब्राहिमपुर हरपुर के प्रांगण पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। सरेया पंचायत के दलित बस्ती में भी मिशन गायक धर्मेंदर धीरज, सुरेंदर ब्यास के संगीतमय कार्यकर्म प्रस्तुति के साथ बाबा साहेब के भारत के संविधान एवं आधुनिक भारत के विकास में योग्यदान पर प्रकाश डाला गया। कोरोना काल मे सामाजिक दूरी बनाकर गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने पर भी विचार किया गया। इम्ब्राहि पुर में डॉ अम्बेडकर का आदमकद स्थापित करने का प्रस्ताव पर भी विचार विमर्श हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रम चौधरी ने प्रबुद्ध भारत के नव निर्माण के लिए जाति धर्म और पार्टी से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया।मंच का संचालन श्री किशुन मांझी द्वारा किया गया। मौके नारायण मांझी,सुरेश शर्मा,रामदयाल मांझी, राजेश दास, राजेश रावत,रंजीत महतो, कृष्णा राम शिक्षक, डॉ अनिल कुमार,जंग बहादुर राम,गोविंद कुमार अभियंता, बलिराम राम,परमात्मा राय शिक्षक आदि अम्बेडकवादी विचारधारा के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago