Categories: Home

डॉ.अंजनी कुमार झा बने मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष

मोतिहारी(बिहार) महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा बने है। उन्होंने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में प्रोफेसर पद पर नियुक्ति से विभागाध्यक्ष का पद रिक्त हुआ था। डॉ. झा की विभागाध्यक्ष पद पर नियुक्ति तीन वर्ष के लिए हुई है। अकादमिक और मीडिया क्षेत्र में डॉ.अंजनी कुमार झा का दो दशकों से अधिक का अनुभव है जिसका लाभ विभाग को प्राप्त होगा।

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय का मीडिया अध्ययन विभाग 2019 में स्थापित हुआ और कम समय में ही अपने बेहतर अकादमिक गतिविधियों के लिए देश में उत्कृष्ट पहचान बनाएं हुए हैं। विभाग में पत्रकारिता एवं जनसंचार के यूजी, पीजी, और जनसंचार के एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। विभागाध्यक्ष डॉ.अंजनी कुमार झा ने कहा कि विभाग के मूल उद्देश्य मीडिया क्षेत्र में अच्छे एकेडमिसियन, पत्रकार, पीआर, विज्ञापन, एवं फिल्म आदि प्रोफेसनल तैयार करने पर जोर होगा। साथ ही सामाजिक सरोकार को लेकर विभाग आगे बढ़ेगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने डॉ. अंजनी कुमार झा को बधाई दी है और उनके निर्देशन में विभाग बेहतर करेगा इसके लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की है। विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार,सहायक प्रोफेसर डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. साकेत रमण, डॉ. सुनील दीपक घोड़के, डॉ. उमा यादव ने भी डॉ. झा को बधाई दी है। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago