Home

31वीं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डॉ. पाल ने एक स्वर्ण पदक सहित तीन पदक अपने नाम किया

छपरा(सारण)अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, सारण (छपरा) में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता डॉ. अजय कुमार पाल ने एक बार फिर छपरा का मान बढ़ाया है। विदित हो कि उत्तर प्रदेश के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में 12-13 नवम्बर, 2022 को आयोजित 31वीं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डॉ. पाल ने एक स्वर्ण तथा दो रजत पदक प्राप्त किया है। 200 मीटर दौड़ में रजत पदक और रिले रेस में एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक हासिल किया है। मालूम हो कि 31वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में डॉ. अजय कुमार पाल को तकनीकी अधिकारी के रूप में भी नियुक्त किया गया था। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर डॉ. अजय का चयन 43वीं राष्ट्रीय मास्टर चैम्पियनशिप के लिए किया गया है, जो की 14 फरवरी, 2023 से 19 फरवरी, 2023 तक पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित होने सुनिश्चित है। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी डॉ. अजय कुमार पाल अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट हैं।अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, सारण (छपरा) में विद्यार्थियों का नामांकन न होने के कारण वर्तमान में अध्यापन शिक्षा महाविद्यालय, तुर्की मुजफ्फरपुर में प्रतिनियुक्त पर हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago