Home

मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ. प्रशांत कुमार

मोतिहारी(बिहार)महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने मीडिया अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत कुमार को विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। ज्ञातव्य हो कि हाल ही में यह पद प्रो. अरुण कुमार भगत, अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष (अब पूर्व), मीडिया अध्ययन विभाग के बिहार लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप में छ: वर्ष की नियुक्ति के कारण अवकाश पर जाने से रिक्त हुआ।मृदुभाषी एवं मीडिया के सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक अध्ययन विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कुमार, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नियुक्ति से पूर्व चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विभागाध्यक्ष एवं अन्य प्रशासनिक दायित्व के रूप में 15 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दें चूकें हैं। एमजीसीयूबी में ये एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अध्यापन के साथ केंद्रीय जन सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) एवं नियंता भी है और अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक समितियों में भी सफलतापूर्वक सेवाएं दे रहें हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए डॉ. प्रशांत कुमार को बधाई दी हैं। साथ ही विभाग के मीडिया अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजनी कुमार झा, डॉ. असिस्टेन्ट प्रोफेसर डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. साकेत रमण, डॉ. सुनील दीपक घोड़के, डॉ. उमा यादव सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago