Home

आठवी सलाना पर याद किए गए पूर्व विधान पार्षद डा0 रमजान अली

छपरा (सारण) जिले पैग़म्बरपुर डा रमजान अली वेल्फयर एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में स्व0 डाक्टर रमजान अली का आठवी सालाना का आयोजन किया गया।जहा सुबह से मदरसो के छात्रो द्वारा शवाब के लिए कुरआनी फातेहॉखानी का आयोजन किया गया।जहा समाजसेवी मुजाहिद हुसैन ने स्व रमजान अली के व्यक्तित्व व् कृतित्व की चर्चा करते बताया कि डा रमजान अली पूर्व प्रधानमन्त्री चन्द्रशेखर सिंह पूर्व मुख्यमन्त्री रामसुंदर दास पूर्व केंद्रीय मंत्री रामबहादुर सिंह मुख्यमन्त्री नितीश कुमार रामानन्द विकल वर्तमान प्रदेश जद यू अध्यक्ष वशिष्ट दादा के साथ पूर्व मुख्यमन्त्री लालू प्रसाद सन्निकट और साथियो में रहे वे राष्ट्रीय स्तर के नेता होने के साथ महान समाजिक कार्यकर्ता थे जिनके मन में सभी सम्प्रदाय के लिए श्रद्धा की भावना थी।

वे गरीबो के मसीहा थे वही खुर्शीद आलम ने उनके प्रारम्भिक रजनीतिक और परिवारिक जीवन की चर्चा कर बताया कि 1968 से 1974 तक बिहार के विधान पार्षद रहे और रामनोहर लोहिया आंदोलन पुरोध जेपी आंदोलन के सशक्त सिपाही के रूप में काम किया।इसी क्रम में मीसा,डीआईआर के तहत कई बार जेल की भी यात्रा करनी पड़ी।उन्होंने अपने पैतृक गांव माझी के मनसाठ पंचायत के बगोइया में और जैतपुर उच्च विधालय में रामबहादुर सिंह के साथ शिक्षण कार्य करने के बाद पैग़म्बरपुर को अपना चिकित्सकीय क्षेत्र बनाने के साथ राजनीती में स्क्रियरूप से जुड़ गए। वही रईस शाह बाबा ने उनके व्यक्तिव व् कृतिव पर विस्तार से प्रकाश डाला।मौके पर जद यू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू पुलिस अ नि आफ़ताब आलम महताब आलम युवा जद यु नेता सद्दाब आलम मुन्नू मोहम्मद आमीन मोहम्मद यासीन रियाजुद्दीन शाह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago