Home

विश्व हिंदी परिषद नीदरलैंड की संयोजक बनीं डॉ ऋतु शर्मा

नई दिल्ली:विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ विपिन कुमार ने डॉ ऋतु शर्मा ननंन पाँडे को नीदरलैंड इकाई की संयोजक नियुक्त किया है। परिषद को उम्मीद है कि डॉ पाँडे परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगी। वे नीदरलैंड और यूरोप में हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना है।

डॉ विपिन कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डीपी मिश्रा और राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक डॉ नंदकिशोर साह ने डॉ पाँडे को इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विश्व हिंदी परिषद हिंदी प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित वैश्विक संस्था है।

डॉ ऋतु शर्मा ननंन पाँडे पिछले दो दशकों से नीदरलैंड में रहकर हिंदी भाषा की सेवा कर रही हैं। वे अंतरराष्ट्रीय हिंदी संगठन नीदरलैंड के माध्यम से निःशुल्क हिंदी शिक्षण कार्य कर रही हैं। पिछले वर्ष से वे विश्व हिंदी सचिवालय के साथ मिलकर दो मासिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। वे अपने शहर के टाउन हॉल की परामर्श समिति की सदस्य भी हैं।

अब तक उनकी कई पुस्तकें, काव्य संकलन और शोध पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके आलेख, शोध लेख, कविताएं, बाल कहानियां और शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। वे पूर्व में दिल्ली दूरदर्शन और आकाशवाणी के विदेश प्रसारण विभाग में समाचार वाचिका रह चुकी हैं। देश-विदेश के कई मंचों और विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दे चुकी हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

डॉ ऋतु शर्मा ननंन पाँडे को इस नई जिम्मेदारी के लिए यूके से तेजेंद्र शर्मा, वर्जिनिया से मंजू श्रीवास्तव, भारत से प्रेम जनमेजय, महाराष्ट्र से राजाराम शिवालय सहित कई पत्रकारों, साहित्यकारों और हिंदी प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago