Home

एम्स, पटना के संस्थान समिति के सदस्य के रूप में किया गया डॉ. सूर्यकांत का चयन

  • किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं डॉ. सूर्यकांत
  • एम्स, पटना के निदेशक व केजीएमयू के कुलपति ने दिया बधाई
  • विभिन्न पुस्तकों का किया है लेखन

पटना(बिहार)स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना के संस्थान समिति के सदस्य के रूप में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत का चयन किया गया है. चयन सूचना के लिए सन्देशित पत्र प्रकाशित करते हुए एम्स, पटना के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने उन्हें अपने व सभी एम्स कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई दी है और एम्स, पटना को आने वाले समय में सुचारू रूप से चलने में सहयोग की अपेक्षा भी की है.

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं डॉ. सूर्यकांत :
डॉ. सूर्यकांत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष हैं. इसके अलावा डॉ. सूर्यकांत वर्तमान में इंडियन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एवं एप्लाइड इम्यूनोलॉजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. इसके पूर्व में डॉ. सूर्यकांत रेस्पाइरेटरी मेडिसिन से सम्बंधित दो राष्ट्रीय संस्थाओं इंडियन चेस्ट सोसाइटी तथा नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन(इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. एम्स, पटना के संस्थान समिति के सदस्य नामित होने पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) विपिन पूरी ने भी उन्हें बधाई दी है और इसे केजीएमयू के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है.

विभिन्न पुस्तकों का किया है लेखन :
डॉ. सूर्यकांत प्रोफेसर होने के साथ ही विभिन्न चिकित्सकीय पुस्तकों का भी लेखन किया है. उनके द्वारा अब तक 16 से अधिक पुस्तकें लिखी गई है जो अपने आप में बहुत विशेष महत्व रखती है. डॉ. सूर्यकांत के नाम से 2 यूएस पेटेंट्स भी उपलब्ध हैं. इसके अलावा अब तक उन्हें 100 से भी अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है.

डॉ. सूर्यकांत के एम्स, पटना संस्थान में कार्यरत होने से यहां के छात्रों के साथ ही अन्य सभी चिकित्सा कर्मियों व इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बहुत ही लाभ मिल सकेगा.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago