Home

डीआरडीए ने कपिलो में अम्बेडकर आवास का किया जांच, उपयुक्त से गई थी गड़बड़ी की शिकायत

गिरिडीह(झारखंड)जिले के कपिलो पंचयात अंतर्गत पन्दनाकला निवासी अनिल रजक सहित अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर कपिलो पंचायत में प्रधानमंत्री आवास व भीमराव अंबडेकर आवास में गड़बड़ी की शिकायत किया गया था। शुक्रवार को उपायुक्त के निर्देश पर डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार ने पंचयात में जाकर इसकी जांच किया। इस दौरान डीआरडीए ने कपिलो पंचयात के पन्दनाकला के ममता देवी को मिले अमबेडकर आवास की जांच बीडीओ सुनील वर्मा, मुखिया मुकेश यादव सहित सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।इस दौरान डीआरडीए ने आवास के लाभुक ममता देवी व ग्रामीणों सहित शिकायतकर्ता से भी जानकारी लिया।

लाभुक सहित ग्रामीणों ने कहा कि लाभुक मिट्टी के घर में रहती है उसे अम्बेडकर आवास की 40 हजार रुपया राशि मिला है।साथ ही रिश्तेदारों से मदद लेकर घर बना रही है।वहीं डीआरडीए ने लाभुक के पति महेंद्र सिंह से जमीन सम्बंधित जानकारी भी लिया।जिसमें उसके द्वारा कहा गया कि लगभग 20 डिसमिल जमीन है।जबकि शिकायतकर्ता अनिल रजक ने कहा कि आवास लाभुक ममता देवी के ससुर रेलवे से सेवानिवृत है।ऐसे में सरकारी कर्मी के एकलौते पुत्र को अम्बेडकर आवास दिया जाना गलत है। ममता देवी व उसके पति का दो तल्ला मकान है ।लेकिन ग्रामीणों व उसके चाचा ईश्वर सिंह ने बताया कि यह मकान मेरा है।इसमें मेरा भतीजा महेंद्र का कोई हिस्सा नहीं है बहुत पहले ही हमलोगों के बीच बंटवारा हो गया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अम्बेडकर आवास गरीबों को दिया जाना है पन्दना कला गाँव मे ही स्वर्गिय मुंशी मोदी की पत्नी व बालदेव यादव की बहन अत्यंत गरीब है उसे रहने के लिए आवास नहीं है वैसे लोगो को नहीं देकर सुखी सम्पन्न लोगों को आवास का मिलना दुर्भाग्य है।जिसके बाद डीआरडीए ने कहा कि इस बार जिले में तीन हजार अम्बेडकर आवास आया है प्राथमिकता के आधार पर गरीब को आवास दिया जाए।वहीं मुखिया मुकेश यादव ने कहा कि लाभुक योग्य है ग्राम सभा के अनुसार लाभुक का चयन किया गया है। वैसे ग्रामीण जो आवास के योग्य हैं उन्हें अगले फेज में दिया जाएगा। वही जांच के दौरान शिकायतकर्ता अनिल रजक ,पूर्व मुखिया जगदीश मोदी सहित कई लोग जांच से असन्तुष्ट दिखे। शिकायतकर्ता अनिल रजक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी की भी शिकायत किया गया था।लेकिन उसकी जाँच नहीं किया गया। इस पर डीआरडीए आलोक कुमार ने कहा कि अगर शिकायत होगी तो उसकी भी जांच होगी । कहा ग्राम सभा सबसे ऊपर है । ग्राम सभा की कॉपी मांगी जा रही है,हमने अपने जांच में जो पाया इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को भेजा जाएगा ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

6 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago