दरभंगा:जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध सदर के नेतृत्व में मद्य निषेध विभाग के टीम द्वारा दरभंगा जिले में अवैध शराब के परिवहन ,भंडारण एवं सेवन की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थलों पर सघन छापेमारी एवं लगातार गश्ती किया जा रहा है।
गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध पुलिस के द्वारा 164.160 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ कार को जप्त करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध ने बताया कि जिले की विभिन्न स्थलों पर छापेमारी के क्रम में भी होम डिलीवरी करते एवं बेचते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत अपराध है।
उन्होंने कहा कि उपर्युक्त के संबंध में प्राथमिक की दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment