बसंतपुर(सीवान)एनएच-227ए पर बुधवार सुबह लहेजी गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक अमरजीत कुमार साह की मौके पर ही मौत हो गई। वह आंदर थाना क्षेत्र के खेमभटकन गांव का रहने वाला था। उम्र 35 साल थी। पिता का नाम सुरेश साह है। टेंपो में सवार सतीश जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाला है। पिता का नाम कन्हैया जायसवाल है। उम्र 28 साल है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। लहेजी मोड़ के पास आमने-सामने आ गए।
सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिर सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment