Home

हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाना,जीवन है अनमोल इसे बचाना

मोटरसाइकिल सवार को थानाध्यक्ष ने फूल देकर किया जागरूक

हाजीपुर(वैशाली)जिले से सटे सोनपुर थाने की पुलिस के सौजन्य से सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत चलाये गये कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्कूली छात्र छात्राओं ने बगैर हेलमेट लगाकर चलने वाले बाइक सवारों को फूल भेंट कर जागरूक किया।

सोनपुर नगर पंचायत के गौतम चौक से सोनपुर थाना तक थानाध्यक्ष अकील अहमद के नैतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं व थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बुधवार को बिना हेलमेट के गुजर रहे बाइक सवारों को गुलाब भेंट कर उन्हें बताया कि यह जीवन बहुत अनमोल है।

आप अपने साथ अपने परिजनों को खतरा में न डालें।”अपना जीवन बचाना है,तो हेलमेट पहनकर जाना है”।इससे पहले थानाध्यक्ष अहमद ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति आगाह करते

हुए कहा कि वे भी अपने अभिभावकों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित करें।इस मौके पर स्कूल के शिक्षक व समाजसेवी अजीत बाबा सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago