Homeदेशधर्मबिहार

22 अप्रैल को नया टोला मस्जिद में हज यात्रियों की दुआईया मजलिस

बेतिया:हज-2025 के लिए जिले से जाने वाले 54 हज यात्रियों के लिए 22 अप्रैल को नया टोला मस्जिद में दुआईया मजलिस का आयोजन होगा। बिहार राज्य हज समिति के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

उप निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. किशोर आनंद ने बताया कि हज यात्रा की पूर्व तैयारी जारी है। टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चल रहा है। इसी क्रम में दुआईया मजलिस का आयोजन स्थानीय हज के जिम्मेदार लोगों के सहयोग से किया जा रहा है।

इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी हज यात्रियों के साथ जिले की प्रमुख मस्जिदों के इमाम, मदरसों के शिक्षक और अल्पसंख्यक समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे।