Home

ग्रामीण छात्रों की मेधा का उचित सम्मान जरूरी:डीएम प्रणव

महेश्वर प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान से छात्र पुरस्कृत:
मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार ने किया संबोधित:

छपरा(बिहार)सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की मेधा को पहचान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास जरूरी है।ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों की प्रतिभा का उचित सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा सकता है।उक्त बातें मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने पैतृक गांव जलालपुर प्रखंड स्थित कोपा मुसेहरी में अपने पिता स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित महेश्वर प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान कार्यक्रम में कहीं।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में स्कूलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को समय-समय पर पुरस्कृत किया जाना चाहिये। उक्त कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने विद्यालयों में शिक्षा की बेहतरी को लेकर चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। डीएम प्रणव की बहन अर्चना कुमारी ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपने पिता द्वारा किये गये प्रयासों से सभा को अवगत कराया।

इस अवसर पर जेपीयू के रजिस्ट्रार डॉ आरपी बबलू, डीएम के बड़े भाई जेल अधिकारी अवनीश कुमार, मां इंदु प्रसाद, बीइओ जलालपुर, प्रारंभिक शिक्षक संघ के सचिव दिनेश सिंह, वरिष्ठ अभियंता अमितेश श्रीवास्तव, ई रंजन कुमार श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव, पश्चिम बंगाल के वरीय पत्रकार कुमार विपिन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उर्मिला श्रीवास्तव, सोनी, अनन्या वर्मा, नवीन, अनुप, आनंद, संकेत आदि मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago