सारण(बिहार)गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने प्रेस लिखे कार से 25 लाख का विदेशी शराब बरामद किया है। कार में सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक यूट्यूबर भी शामिल है। उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि मकेर थाना क्षेत्र के सोनहो चौक पर गोपालगंज की तरफ से आ रही एक बोलेरो को जब रोककर जांच की गयी तो उसमें रखे विदेशी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। दो शराब तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में परसा थाना क्षेत्र के बंदी छपरा गांव के पंकज कुमार भी शामिल है जो यूट्यूबर है और जिसने गाड़ी पर प्रेस लिख रखा था। गाड़ी पर प्रेस लिखकर वह इसकी आड़ में शराब तस्करी का काम करता था।
पैसे की लालच उसे लग चुकी थी इसलिए वो यह काम लगातार कर रहा था लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने बताया कि वह लालच में पड़ गया था और इसी लालच के चक्कर में वह शराब तस्कर बन गया। उसने बताया कि वह एक कार्यक्रम की रिकार्डिंग करने के लिए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर गया हुआ था लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने के बाद वह लौट रहा था तब उसके साथ पटना निवासी एक युवक भी था जिसने उसे 20 हजार रुपये का लालच दिया जिसे उसने स्वीकार कर लिया लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने उसे शराब के साथ पकड़ लिया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य गाड़ी जो प्रेस लगी कार के साथ चल रही थी वह मौके से गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन तेज गति के कारण गाड़ी को लेकर भागने के क्रम में कई जगह उसने धक्का मारा लेकिन पीछा कर रही गाड़ी के दबाव में उसने गाड़ी छोड़ दिया और फरार होने में सफल रहा। बहरहाल दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इसके गिरोह में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार यूट्यूबर ने फरार शराब तस्कर को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है उसका कहना है कि उसे अपने साथी का नाम नहीं पता है। जो आश्चर्य की बात है। जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रेस की आड़ में शराब की तस्करी का खेल लम्बे समय से जारी था। शराब के साथ पकड़े गए दूसरे शख्स की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बलीगांव गांव के चंदेश्वर राय के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment