राजद के24 वें स्थापना दिवस पर युवा नेता सुशील कुमार डब्लू के नेतृत्व में साइकिल रैली निकली
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सोंधानी, बलहा, बनकट आदि गांव के राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद के 24 वें स्थापना दिवस पर साइकिल रैली निकाल देश में बढ़ते महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।साइकिल रैली में युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह सारण युवा के प्रभारी सुशील कुमार डब्लू ने अपने महम्मदपुर आवास से सैकड़ों समर्थकों के साथ साइकिल से चक्रवृद्धि मोड़ से होते हुए प्रखड़ मुख्यालय ,पुरानी बाजार होते हुए पुनः चक्रवृद्धि मोड़ पहुंच कर समाप्त हो गया।
साइकिल रैली में केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए डब्लू ने कहा कि आज विश्व के बाजारों में कच्चे तेल का दाम गिर रहा जबकि केंद्र की निरंकुश सरकार लोगों के जेब पर डाका डालने का कम कर रही है।वही भक्तों पर हमला करते हुए डब्लू ने कहा बढ़ते पेट्रोल के कारण भक्त लोग अपने पिता से पेट्रोल खरीदने के लिए पैसे मांगने कतरा रहे है। जिसे राजद बर्दाश्त नहीं करेगा।इस रैली में ठाकुर प्रसाद,अरविंद कुमार यादव,रोहित कुमार,नंदलाल कुमार, सोनू कुमार, संजीव राय,शैलेश राम,गुड्डू राय,प्रभुनाथ रावत,प्रदीप राय, मनीष कुमार राय, देव कुमार राय,धूमन कुमार,मुकेश कुमार सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment