Home

पटना में बढ़ते ठंड के कारण डीएम ने सभी तरह के विद्यालयों में वर्ग आठ तक के बच्चों का पढाई बंद


पटना:बिहार में बढ़ते ठंड का प्रकोप और बिगड़ते मौसम से होने वाले खतरे को देखते हुए राजधानी पटना के सभी तरह के विद्यालयों में पाबंदियां लागू कर दी गई है।वर्ग आठ तक के सभी विद्यालयों के बच्चों के लिए बंद करने का निर्णय जिला प्रशासन ले लिया है। इसको लेकर पटना जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है।जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि आठवीं तक के बच्चों के लिए पटना के सभी कान्वेंट और सरकारी स्कूलें बंद रहेगा।

पटना के जिलाधिकारी के जारी किये गये आदेश में ये साफ किया गया है कि बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। बच्चों की सेहत पर शीतलहर के कारण बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

इसलिये वर्ग आठवीं तक के बच्चों के लिए पटना के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश 3 जनवरी यानी कल से ही प्रभावी हो जाएगा।बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार को ठंड ने जबरदस्त तरीके से अपने आगोश में ले लिया है।ज्ञात हो कि बिहार में हड्डी गलने वाले ठंड का प्रकोप अब बढ़ रहा है। पछुआ हवा के साथ कुहासे जैसे आसार भी अब लगने लगे हैं।शनिवार को राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी अधिक ठंड के साथ कुहासा महसूस किया गया।दिन में दोपहर के बाद धूप का दर्शन लोगों को हुआ।

वहीं मौसम मामले के जानकार बताते हैं कि सतह से 1.5 किमी उपर पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है।इस प्रवाह से अगले दो से तीन दिनों में सूबे के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरने की सम्भावना है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago