Home

किट उपलब्ध नहीं होने के कारण बैरंग लौटी गावां फुटबाल टीम

गांवा(झारखंड)गिरिडीह स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय जिलास्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन गावां की प्रखण्ड स्तरीय विजेता टीम को स्टेडियम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हुआ यूं कि जिला से प्राप्त आदेशानुसार टीम गिरिडीह स्टेडियम सुबह दस बजे से पहले पहुंच तो गई परंतु उनके पास किट नहीं था। बूट, सिम गार्ड, मौजा आदि नहीं था जिस कारण वह खेलने के लिए नहीं उतर सकी जबकि खिलाड़ियों को यह कहकर गावां से भेजा गया था कि उन्हें खेलने के लिए किट वहीं उपलब्ध कराई जाएगी। किट नहीं मिलने का कारण आखिरकार टीम को बगैर खेले ही बैरंग लौटना पड़ा। टीम के कप्तान सनाउल्लाह खान ने कहा कि टीम के गिरिडीह जाने से पहले ही खिलाड़ियों ने किट की मांग गावां पंचायत के मुखिया से मांग की गई थी। उसके बाद मुखिया ने बीडीओ से इस संबंध में बात की तो उन्हें कहा गया कि किट जिला में ही उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही टीम के साथ गावां पंचायत के पंचायत सचिव प्रभु हाजरा को भी साथ भेजा गया था। जब जिला में किट के अभाव में खिलाड़ी परेशान हो रहे थे तो फोन पर इसकी सूचना गावां प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को भी दी गई बावजूद इसके कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे गावां टीम के खिलाड़ी वहां से भोजन कर लौट आए। मुबारक खान, रामदुलार,गुलशन कुमार, रूपेश कुमार, आकाश कुमार, मनीष कुमार आदि खिलाड़ियों ने बताया कि जब वे लोग जमुआ पहुंच गए तब पंचायत सेवक को फोन कर उन्हें दुबारा स्टेडियम जाने व किट की व्यवस्था कर दिए जाने संबंधी जानकारी गावां बीडीओ द्वारा दी गई। इसके बाद जिला में जब पता किया गया तो पता चला कि पहले राउंड का खेल समाप्त हो गया है और दूसरे राउंड का खेल शुरू हो गया है अब कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद सभी खिलाड़ी घर लौट आये।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

6 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago