छपरा:मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उमधा चौक पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। मलमलिया से छपरा जा रही रोहित मोहित यात्री बस को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस फोरलेन सड़क पर पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे में 13 यात्री घायल हुए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
गंभीर घायलों में बनियापुर के दाढ़ी-बड़ी गांव के रामनाथ पांडे और उनकी पत्नी फुलझड़ी देवी शामिल हैं। दोनों को छपरा सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों के साथ 50 पैरामेडिकल छात्रों ने घायलों का इलाज शुरू किया। भीड़ बढ़ने पर भगवान बाजार और नगर थाना की पुलिस को तैनात किया गया।
घायल सुमित कुमार ने बताया कि बस चालक शुरू से ही लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हादसे से पहले दो बार बस दूसरी गाड़ियों से टकराने से बची थी। यात्रियों ने बताया कि चालक नशे में था। वह लहरिया कट स्टाइल में बस चला रहा था। हादसे के बाद बस चालक और डंपर चालक दोनों फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही राजद नेता और सारण स्थानीय निकाय के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन पांडे छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment