Home

कोरोना महामारी के बीच सेविकाओं द्वारा शिशुओं को कराया गया अन्नप्राशन

• बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए सही पोषण जरूरी

• बाल कुपोषण रोकने में अनुपूरक आहार की अहम भूमिका

पूर्णियाँ(बिहार)कोरोना काल में भी शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए विभाग द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है. कोरोना संक्रमण के इस दौर में जब हर संस्थान बन्द हैं फिर भी आंगनवाड़ी सेविकाएँ अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तत्तपर है. प्रतिमाह की तरह इस माह भी सेविकाओं द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर 6 माह से ऊपर के बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया. इस दौरान घर पर बच्चों का कैसे ख्याल रखें, जिससे वह संक्रमण के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी बच सके, इन सबकी भी जानकारी दी गई.

अनुपूरक आहार है कुपोषण दूर करने का बेहतर जरिया :
पूर्णियाँ सदर सीडीपीओ राजेश रंजन ने बताया बाल कुपोषण को कम करने में अनुपूरक आहार की अहम भूमिका होती है. छह माह तक शिशु का वजन लगभग दो गुना बढ़ जाता है एवं एक वर्ष पूरा होने तक वजन लगभग तीन गुना एवं लम्बाई जन्म से लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाती है. जीवन के दो वर्षों में तंत्रिका प्रणाली एवं मस्तिष्क विकास के साथ सभी अंगों में संरचनात्मक एवं कार्यात्मक दृष्टिकोण से बहुत तेजी से विकास होता है. इसके लिए अतिरिक्त पोषक आहार की जरूरत होती है. इसलिए 6 माह के बाद शिशुओं के लिए स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार की जरूरत होती है.

अन्नप्रासन के जरिए अनुपूरक आहार पर बल:

6 माह के बाद स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार की जरूरत होती है. इस दौरान शिशु के शरीर एवं मस्तिष्क का तेजी से विकास होता है. इसे ध्यान में रखते हुए सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर माह में एक बार अन्नाप्रसन दिवस आयोजित किया जाता है. इस मौके पर 6 माह के शिशुओं को अनुपूरक आहार खिलाया जाता है. साथ ही उनके माता-पिता को इसके विषय में जानकारी दी जाती है. पर चूंकि अभी हर तरफ संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है और लोगों को घरों से निकलने से मना किया गया है इसलिए आंगनवाड़ी सेविकाएँ घर-घर जाकर बच्चों को अन्नप्राशन करवा रही हैं, जिससे कि आने वाले समय में बच्चों में किसी तरह की कुपोषण की शिकायत न उत्पन्न हो.

शिशुओं के लिए इन आहारों का करें इस्तेमाल :

राजेश रंजन ने बताया शिशु के लिए प्रारंभिक आहार तैयार करने के लिए घर में मौजूद मुख्य खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है. सूजी, गेहूं का आटा, चावल, रागा, बाजरा आदि की सहायता से पानी या दूध में दलिया बनाया जा सकता है. बच्चे की आहार में चीनी अथवा गुड को भी शामिल करना चाहिए क्योंकि उन्हें अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है. 6 से 9 माह तक के बच्चों को गाढे एवं सुपाच्य दलिया खिलाना चाहिए. वसा की आपूर्ति के लिए आहार में छोटा चम्मच घी या तेल डालना चाहिये. दलिया के अलावा अंडा, मछली, फलों एवं सब्जियों जैसे संरक्षक आहार शिशुओं के विकास में सहायक होते हैं.

आंकड़ों के अनुसार :
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-4 के अनुसार पूर्णियाँ जिले में 6 माह से 8 माह तक सिर्फ 18.6 प्रतिशत बच्चे है जिन्हें स्तनपान के साथ पर्याप्त आहार प्राप्त होता है. वहीँ 6 माह से 23 माह के बीच कुल केवल 11.7 प्रतिशत बच्चे हैं जिन्हें पर्याप्त आहार प्राप्त होता है.

अनुपूरक आहार के साथ ही इन बातों का रखें ध्यान :
• 6 माह बाद स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार शिशु को दें
• स्तनपान के अतिरिक्त दिन में 5 से 6 बार शिशु को सुपाच्य खाना दें
• शिशु को मल्टिंग आहार(अंकुरित साबुत आनाज या दाल को सुखाने के बाद पीसकर) दें
• माल्टिंग से तैयार आहार से शिशुओं को अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है
• शिशु यदि अनुपूरक आहार नहीं खाए तब भी थोडा-थोडा करके कई बार खिलाएं

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago