लखीसराय(बिहार)सूबे में शराबबंदी को लेकर पुलिस जैसे जैसे सख्ती बढ़ा रही है वैसे वैसे शराब की तस्करी के लिए धंधेबाज रोज नए-नए हथकंडा अपना रहे हैं।
इसी कड़ी में जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के नोनगढ़ चेकपोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है। कुल 100 कार्टन में लगभग 2400 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। इस मामले में चालक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया की जिले के एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में शराब माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नोंनगढ़ चेक पोस्ट के पास टाटा 407 मालवाहक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गयी तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
टाटा 407 पर मछली ले जाने के लिए बने थर्मोकोल का कार्टन में ऊपर मछली और नीचे अंग्रेजी शराब की कुल 100 कार्टन रखी थी। जिसमें 350 एमएल की कुल 2400 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है की शराब की बड़ी खेप झारखंड के गिरिडीह से लाया जा रहा था और इसकी डिलीवरी लखीसराय में होनी थी। हालाँकि बीच में ही पुलिस ने शराब धंधेबाजों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment