महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल मुख्यालय के रामप्रित मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक मिशन स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, मधेपुरा परिवार न्यायालय के प्रिंसीपल जज ब्रजमोहन सिंह, स्कूल के निदेशक रविंद्र सिंह, प्रो रविंद्र नाथ पाठक, प्रो बृजकिशोर तिवारी, प्रो श्याम नारायण सिंह, प्रो सुबोध कुमार सिंह व डॉ. हैदर अली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर विद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल जज ब्रजमोहन सिंह ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति हर लक्ष्य को हासिल कर सकता है। राजा केवल देश मे पूजा जाता है लेकिन विद्वान की पूजा सभी जगह होती है। स्वामी विवेकानंद इसके प्रमाण है।स्वामी विवेकानंद में विद्वता कूट कूट की भारी है।आपका स्कूल जिस महापुरुष के नाम पर है। वैसा बनने का प्रयास आप सभी को करना चाहिए।
स्वंत्रता सेनानी ने कई उदाहरण देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के बच्चों ने अपनी भाषण शैली व कला से अतिथियों का मन मोह लिया। खुशी, राजनंदनी,सलोनी,अमीषा,एंजल, शबनम, बबली, जिन्नत, राजन, अनुज, करन, आदित्य राज,अनन्या, अनुष्का, स्नेहा, शिवांगी दूबे, फलक, खुशी, साक्षी, मो अयान व गोलू ने अपनी भाषण कला, भाव नृत्य व गायन से खूब तालियां बटोरी। मौके पर अर्चना उपाध्याय, रेनू तिवारी, किरण सिंह, मनीषा कुमारी व विवेक गिरी सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment