Home

शराबियों को खोजने के लिए शिक्षकों को शिक्षा विभाग का निर्देश

पटना:सूबे के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने सभी क्षेत्रीय उप निदेशक सहित जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है।

जारी पत्र में कहा है कि सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षा समिति की बैठक बुलाकर नशा मुक्ति के बारे मे आवश्यक जानकारी दी जाए।

साथ ही प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों सहित शिक्षकों, शिक्षा सेवकों व विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया जाए कि लुका/छिपाकर शराब पीने वाले या उसकी आपूर्ति करने वालों की पहचान कर मद्य निषेध विभाग के मोबाइल नंबर पर जानकारी दी जाए।

मुख्य बात यह कि अपर मुख्य सचिव ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि चोरी-छिपे नशा पान करने वाले विद्यालय अवधि के बाद इसके परिसर का कतई उपयोग न कर सकें।जारी पत्र में कहा गया है कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। विभाग ने मद्य निषेध विभाग का मोबाइल नंबर – 9473400378, 9473400606 और टोल फ्री नंबर नंबर- 18003456268/15545 भी जारी किया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago