शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा जलाई गई मशाल आज भी जल रही है:प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान
भगवानपुर हाट(बिहार)प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एनएच 331 पर शिक्षाविद सुरज राम का 12 वें पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर फूल माला पहना कर नमन किया गया।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र मांझी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा जलाई गई मशाल आज भी जल रही है।
सेवानिवृत्त डीडीओ कपिलदेव राम ने शिक्षाविद सुरज राम को याद करते हुए बताया कि अपने जीवन काल में शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करते रहे।जिससे समाज के सैकड़ों लोगों इनसे प्रेरणा लेकर वर्तमान समय में शिक्षक के रूप में कार्यरत है।
इनके शिक्षा के प्रति जागरूकता का कारण है कि बड़े पुत्र डॉ.राजेश पासवान जवाहरलाल विश्विद्यालय में हिंदी प्राध्यापक है।
जबकि इनसे छोटे पुत्र इंडोसाकुरा सॉफ्टवेयर कम्पनी के सीईओ अतुल पासवान है।अतुल पासवान ने पिताजी को याद करते हुए कहा कि पिता जी हमेशा कहा करते थे कि आप अपने को पहचानते हुए सही दिशा में कार्य करने कि सलाह देते थे।
इस मौके पर राजद नेता रविन्द्र राय,सेवानिवृत्त शिक्षक हरिदत्त राम,गंगा सागर राम,विदानिधि मांझी,श्रीमती मंजू देवी,शिक्षक राजकिशोर पासवान,सुरेश मांझी,सिमा कुमारी,सोनू कुमारी,नीतू कुमारी,आलमगीर खां, कमलेश कुमार, रंजीत कुमार,राजू राम सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment