संतोष सिंह का धनबाद जिला अध्यक्ष बनने पर असंतोष
धनबाद(झारखंड)कोयलांचल में कांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही विवाद खड़ा हो गया है।कांग्रेस पार्टी में जातिवाद का राजनीतिक शुरु करने का आरोप लगा गुरुवार को प्रदेश प्रभारी का पुतला दहन किया गया।बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा धनबाद जिला अध्यक्ष के लिए संतोष सिंह को चयनित किया गया है जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में जातिवाद का राजनीतिक शुरू हो गया। गुरुवार को कुशवाहा समाज के लोगों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए झारखंड के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय का पुतला दहन किया गया।वही वक्ताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष का पद रविंद्र वर्मा को मिलना चाहिए था क्योंकि वह कांग्रेस के कार्यकारिणी के अध्यक्ष भी थे और शुरू से ही कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित होकर काम कर रहे थे ऐसे में पार्टी का निर्णय गलत है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि रविंद्र वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया जाए अन्यथा आने वाला चुनाव में कुशवाहा समाज का एक भी लोग कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं देंगे उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कुशवाहा समाज के लोग कांग्रेस को वोट देते हैं और पार्टी को जिताने का काम करते हैं आज पार्टी ने रविंद्र वर्मा जो कांग्रेस कार्यकारिणी के अध्यक्ष थे।
उनको जिला अध्यक्ष नहीं बना करके पार्टी जातिवाद की राजनीति कर रही है।वही कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुशवाहा ने बताया कि पार्टी बात कर रही थी कर रही है कल कांग्रेस का पदयात्रा है जिसमें राजेश ठाकुर का आगमन होगा और उस वक्त हम लोग पार्टी को काला झंडा दिखाने का काम करेंगे उन्होंने मांग किया ताकि रविंद्र वर्मा कांग्रेस के लिए समर्पित होकर के काम कर रहे थे और कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष के पद पर भी थे जबकि पार्टी उनको जिला अध्यक्ष ना बनाकर जातिवाद का राजनीतिक की है उन्होंने कहा कि झारखंड में एक भी कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष नहीं है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कुशवाहा समाज से एक जिला अध्यक्ष बनाया जाए ।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment