Home

टीकाकरण को सुविधाजनक बनाते हुए दूसरे डोज को बढ़ावा देने का हो रहा प्रयास

अररिया बिहार

टीका के दूसरे डोज की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिये जिले में दस स्थानों पर विशेष सत्र संचालित:
फारबिसगंज में दूसरे डोज के टीकाकरण के लिये बनाये गये केंद्र का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन:

अररिया जिले में कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ टीकाकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। जिले में अब तक 6.23 लाख लोगों को टीका का पहला व 1.16 लाख लोगों को टीका का दूसरा डोज लगाया जा चुका है। पहले डोज की तुलना में दूसरे डोज की उपलब्धि का कम होना विभाग के लिये चिंता का विषय बना हुआ है। लिहाजा विभाग टीका के दूसरे डोज को बढ़ावा देने के लिये नयी रणनीति पर अमल कर रहा है। इसके तहत जिले में 10 स्थानों पर खासतौर पर दूसरे डोज के लिये विशेष टीकाकारण सत्र का संचालन किया जा रहा है। फारबिसगंज स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालित ऐसे ही एक केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता, डीवीबीडीसीओ डॉ अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ राजीव कुमार रंजन, एबीटीओ अमरेश कुमार, एएनएम मंजूला कुमारी, सबिता कुमारी, डेटा इंट्री ऑपरेटर मुकुंद कुमार देव सहित अन्य मौजूद थे।

दस स्थानों पर दूसरे डोज के टीकाकरण के लिये विशेष इंतजाम: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये टीका का दोनों डोज लेना जरूरी है। इसके बगैर वैक्सीनेशन का चक्र पूरा नहीं हो सकता है। टीका के दोनों डोज के बाद ही फाइनल सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। जो इस बात का प्रमाण है कि आपने दोनों डोज का टीका लिया है। लिहाजा आप संक्रमण के खतरों से बहुत हद तक मुक्त हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि संक्रमण के तीसरे लहर की संभावना को देखते हुए जितना जल्दी हो सके लोगों को टीका का दूसरा डोज लगा लेना चाहिये। सिविल सर्जन ने कहा कि एक ही सत्र स्थल पर टीका का पहला व दूसरे डोज की सुविधा होने के कारण लोगों को थोड़ी बहुत असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए विशेष कर दूसरे डोज के लिये विशेष टीकाकरण सत्र के संचालन का निर्णय लिया गया है। जिले में ऐसे 10 विशेष केंद्र का संचालन किया जा रहा है। सदर अस्पताल सहित जिले के सभी पीएचसी स्तर पर दूसरे डोज के टीकाकरण के लिये अतिरिक्त इंतजाम किये गये हैं।

लोगों को अनावश्यक भीड़-भाड़ का नहीं करना होगा सामना: डीवीबीडीसीओ
डीवीबीडीसीओ सह विशेष कार्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि जिले में टीकाकरण अभियान का संचालन अब तक बेहद सफल साबित हुआ है। जिले में 6.23 लाख लोग टीका का पहला डोज ले चुके हैं। तो फारबिसगंज में 1.50 लाख से अधिक लोग टीका का पहला डोज ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के तीसरे चरण की संभावना को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। महमारी के खतरों से बचाव के लिये टीका का दोनों डोज लेना जरूरी है। आम लोगों को बिना किसी असुविधा के टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये अब पहले व दूसरे डोज के लिये अलग-अलग सत्र स्थलों का संचालन किया जा रहा है। ताकि टीकाकरण के लिये केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों को अनावश्यक भीड़-भाड़ का सामना ना करना पड़े। साथ ही बिना किसी असुविधा के उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराया जा सके।

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago