Home

ईद की खुशियां”कोरोना संकट” में हुआ लाॅकडाउन

मुसलमानों ने घरों में पढ़ी नमाज,ईदगाह हुआ वीरान

न गले मिले,न हाथ मिला,सबने दिल से कहा ईद मुबारक

हाजीपुर (वैशाली)देशभर में जारी कोरोना संकट के बीच ईद की खुशियां भी लाॅकडाउन हो गई।सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन करते हुए जिले के सभी प्रखंड के मुसलमानों नें खुशियों के सबसे बड़े त्योहार ईद उल फित्र को सादगी के साथ मनाया।यहां तक कि मुसलमानों ने लाॅकडाउन के पालन में इतिहास रचते हुए आजादी के बाद पहली बार ईदगाह को वीरान कर अपने-अपने घरों मे पूरे परिवार के साथ नमाज अदा की और ईद मनाया।मुसलमानों ने इस अवसर पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखते हुए न तो किसी से हाथ मिलाया न गले मिले मगर सभी ने एक-दूसरे को दिल की गहराईयों से ईद मुबारक पेश किया।वहीं पूरे देश में अलग अंदाज के साथ ईद मनाने को लेकर जिले के जन्दाहा बाज़ार में जारी परंपरा भी लाॅकडाउन के कारण टूट गया।बताया जाता है कि यहां के मुसलमान ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी के घर पर जाते हैं और एक-दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद देते हैं और थोड़ा सा भी सेवइ जरूर खाते हैं।यह परंपरा सदियों पुरानी है जो शायद आजादी के बाद पहला मौका है जब लोग घरों में ही नमाज पढ़ी और अपने-अपने घरों में ही कैद हो गए।हालांकि कुछ घरों पर मिलने-जुलने वाले लोगों ने भी पहुंच कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मुलाकात की और ईद की मुबारकबाद पेश किया व सेवइयां खायी।वहीं मुसलमानों ने कहा कि यह ईद जिंदगी भर याद रहने वाली है।अक्सर लोग ने कहा कि अपनी उम्र में पहला ईद इस तरह मनायें हैं।मुसलमानों ने नमाज के बाद खुदा की बारगाह में देश को जल्द कोरोना से निजात की दुआ मांगी।जबकि बच्चों ने ईदी का तोहफा पाकर ईद की खुशी का इजहार किया।जिले के हाजीपुर,लालगंज,पटेढी,बेलसर,गोरौल,भगवानपुर,वैशाली,चेहराकलां,महुआ,पातेपुर,महनार,सहदेई बुजुर्ग,देसरी,बिदुपुर,राघोपुर प्रखंड में भी ईद सादगी से मनाया गया।
वहीं ईद को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद रहे।
रिपोर्ट व फोटो मोहम्मद शाहनवाज अता

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago