Home

राजेश हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तार नहीं होने पर विरोध में बंद रहा एकमा बाजार

दुकानदारों ने पुलिस को ज्ञापन सौंप कर अपराधियों की गिरफ्तारी व व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग की

सारण(बिहार)जिले के एकमा बाजार में अमित किराना स्टोर के संचालक व बाजार के प्रमुख गल्ला व्यवसाई राजेश प्रसाद हत्या कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस द्वारा कथित शिथिलता बरतने व पुनः उनके ही राजापुर वार्ड संख्या 13 में स्थित घर में चोरी की हुई घटना से नाराज एकमा बाजार के व्यवसायियों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें शांति पूर्ण ढंग से बंद रखी।इस दौरान अस्पताल व मेडिकल आदि आवश्यक सेवाएं ही खुली रहीं।इस बाजार बंदी का असर ऐसा रहा कि बाजार स्थित निजी शिक्षण संस्थान, बैंकिंग सेवाएं आदि अन्य सार्वजनिक संस्थानों में भी बंदी का असर नजर आया। बाजार बंदी के दौरान दुकानदारों ने कहा कि वे किसी के दबाव में नहीं किया है। बल्कि स्वेच्छा से ही बाजार बंदी में शामिल होकर व्यवसायी राजेश प्रसाद के हत्यारों की गिरफ्तारी करने, परिजनों को समुचित सुरक्षा मुहैया कराने व न्याय दिलाने की पुलिस प्रशासन से मांगों के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखे हैं।बाजार बंदी पर समर्थकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन बाजार के सभी व्यवसायियों की समुचित सुरक्षा मुहैया कराकर कारोबार हेतु भय व दहशत रहित वातावरण कायम करें।

एकमा बजार बंद का नजारा


वहीं बाजार बंदी के दौरान बाजार के काफी संख्या में दुकानदारों ने एकमा थाना पुलिस को अपने हस्ताक्षर युक्त पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंप कर राजेश प्रसाद हत्याकांड व उनके मकान में हुई चोरी की घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी व परिजनों को समुचित सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है।विदित हो कि एकमा थाना क्षेत्र में नगर पंचायत एकमा बाजार स्थित वार्ड संख्या 13 राजापुर गांव निवासी व किराना व्यवसायी राजेश प्रसाद की हत्या गोली मारकर बीते आठ अक्टूबर की शाम को स्कूटी पर सवार होकर दुकान से घर लौटने के क्रम में एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के पीछे उनके घर से महज लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही कर दी गई थी। इस हत्या के विरोध में नाराज व्यवसायियों ने इसके पहले भी बीते 9 अक्टूबर को एकमा बाजार को बंद रख कर अपनी नाराजगी जताई थी।एकमा थाना कांड संख्या 417/23 में हत्या के मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर एकमा पुलिस ने शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था।

हत्या की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ ने भी पहुंच कर वारदात की जानकारी लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।डॉग स्क्वायड टीम भी बुलाई गई थी।वारदात स्थल से एक गोली का खोखा व चप्पल भी बरामद पुलिस ने किया था। लेकिन आरोप है कि हत्या के मामले में पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।अपने पिता राजेश प्रसाद की हत्या के संबंध में पीड़ित पुत्र अमित कुमार के द्वारा एकमा थाने में केस दर्ज कराया गया है। इसी बीच 31अक्टूबर की रात में उसी पीड़ित परिवार के घर में हुई चोरी की घटना में सात हजार की नकदी, एक मोबाइल फोन और कुछ जरूरी कागजातों की चोरी की वारदात हो गई है।घर में चोरी की घटना की रिपोर्ट भी अमित कुमार ने एकमा थाने में कांड संख्या 426/23 में बुधवार को दर्ज कराई गई है।उधर पुलिस मामले की जांच-पडताल कर रही है। पुलिस ने परिजनों व एकमा बाजार के दुकानदारों को शीघ्र ही राजेश प्रसाद हत्या काण्ड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago