Categories: Home

चार पंचायतों के मुखिया ,सरपंच सहित निर्वाचित प्रतिनिधियों ने लिया शपथ

उपमुखिया के चुनाव को लेकर खेड़वा पंचायत के पूर्व मुखिया पर हमला
भगवानपुर हाट(सीवान)नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सोमवार को मनरेगा भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।इसके साथ ही प्रतिनिधियों को शराब बंदी की शपथ दिलाई गई।प्रथम दिन सोमवार को महमदा पंचायत की मुखिया निपु देवी,सराय पड़ौली के मुखिया मंटू द्विवेदी , खेढ़वा के शकुन्तला देवी व बंसोही पंचायत के मुखिया रामावती देवी ने अपने अपने पंचायत के वार्ड सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण किया । वहीं सरपंच पद के लिए महमदा पंचायत से सुनीता देवी , सराय पड़ौली से जनक देव यादव,खेढ़वा से दौलतिया देवी तथा बंसोही से शारदा देवी ने पंच सदस्यों के साथ शपथ लिया । इसी के साथ उप मुखिया तथा उप सरपंच का भी चुनाव मतदान प्रणाली से आरओ सह बीडीओ डॉ कुंदन तथा एआरओ जितेंद्र कुमार तथा प्रेक्षक जिला योजना पदाधिकारी राजीव कुमार के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।महमदा पंचायत में उप मुखिया शिव कुमारी देवी , सराय पड़ौली से उप मुखिया सीमा देवी , खेढवा में उप मुखिया पुतुल देवी तथा बंसोही पंचायत से उप मुखिया मीरा देवी निर्वाचित हुई ।


उपमुखिया के चुनाव को लेकर खेड़वा पंचायत के पूर्व मुखिया पर हमला
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर के मनरेगा भवन में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों का शपथग्रहण समारोह के दौरान ही आयोजन परिसर में खेड़वा मुखिया सकुन्तला देवी के पति व पूर्व मुखिया शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डु सिंह के साथ उस समय कुछ लोगों ने हमला बोल दिया जब वह अपनी मुखिया पद से निर्वाचित पत्नी सकुन्तला देवी को शपथ ग्रहण कराने हेतु शपथ ग्रहण कक्ष में पहुचाने जा रहे थे।इस हमले में पूर्व मुखिया श्री सिंह बाल बाल बचे।इस हमले में प्रशासन व अन्य जनप्रतिनिधियों के बीचबचाव से वे बाल बाल बचे।लेकिन आंशिक रूप वह चोटिल हो गए है।घायल पूर्व मुखिया शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डु सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में मुखिया पद पर पत्नी के जीत के बाद से ही पंचायत के कुछ लोग उनके जान के पीछे पड़े हुए है।

उन्होंने ने बताया कि मुखिया पद से निर्वाचित पत्नी सकुन्तला देवी अस्वस्थ चल रही है।जिन्हें वह शपथ ग्रहण समारोह में पहुचाने आए थे।वही मुखिया पक्ष के समर्थकों ने बाहर निकले युवक को थाना मुख्यालय के सामने हमला कर दिया।इस घटना से दोनों पक्षों में तनाव देखा गया है।यदि पुलिस प्रशासन सतर्क नहीं रहती है तो खेड़वा पंचायत में अप्रिय घटना घट सकती है।घटना की जानकारी होने पर आरओ सह बीडीओ डॉ. कुंदन ने विधि ब्यवस्था दंडाधिकारी सह कृषि समन्वयक ब्रह्मा बैठा को वीडियोग्राफी के आधार पर चिन्हित कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आदेश दिया।खबर प्रेषित होने तक किसी पक्ष से थाना में आवेदन नहीं दिया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago