torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack विद्युत कार्यपालक अभियंता ने किया उपभोक्ताओं के मीटर का निरीक्षण - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने किया उपभोक्ताओं के मीटर का निरीक्षण


भगवानपुर हाट(सीवान)विद्युत कार्यपालक अभियंता महाराजगंज शिवम कुमार ने मंगलवार को प्रशाखा लकड़ी नवीगंज,भगवानपुर हाट व बसंतपुर प्रशाखा के अंतर्गत वैसे उपभोक्ताओं का निरीक्षण किया गया जिनके द्वारा विगत छ माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है ।

निरीक्षण जे दौरान 0 से 10 यूनिट उपभोग करने वाले उपभोक्ता तथा खराब मीटर का भी स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो उपभोक्ता बकाया रखे हुए थे उनहे बकाया राशि भुगतान करने का प्रेरित करते हुए कहा कि बिल देने से बिजली विभाग की काम करने में सहूलियत होती है । बिल नहीं देने वाले और बिजली जलाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई चल रही है । इस क्रम के प्रशाखा बसंतपुर में आज 28 विद्युत विच्छेदन एवं प्रशाखा लकड़ी नवीगंज,भगवानपुर हाट में 32उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन भी किया गया। इस अवसर पर जे ई नदीम हसन,बसंतपुर जेई नीरज कुमार आदि उपस्थित थे । निरीक्षण के दौरान बगाही,बंसोहि,कोडर,रामपुर , खोरीपाकड़ आदि गांवो गए ।