महाराजगंज(सीवान)शहर में बिजली कंपनी ने मंगलवार को डोर टू डोर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया।डिस्कनेक्शन अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता सकील अहमद ने की।
इस संबंध मे सहायक अभियंता ने बताया कि कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार के निर्देश पर शहर में दो हजार से अधिक का बकाया रखने वाले का कनेक्शन काटा जा रहा है।महाराजगंज जेई नीरज कुमार के नेतृत्व में पुरानी बाजार,काजी बाजार, मोहन बाजार,पसनौली,नया बाजार,बैंक चौक, सिहौता आदि मोहल्ला में 36 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है।
इन सभी पर करीब तीन लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है।वहीं दारौदा सेक्शन के जेई ने सिरसाव व जलालपुर में सात बकाएदारों का कनेक्शन काटा है।सभी पर एक लाख 75 हजार से अधिक का बिल बकाया है।
कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार ने बताया कि बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ महाराजगंज में अभियान चलाया जा रहा है।कनेक्शन कटने के बाद बिना बकाया बिल जमा किए व बिना आरसी रसीद कटाए बिजली जलाने पर एफआईआर दर्ज करायी जा रही है।उन्होंने समय पर बिजली बिल भुगतान करने की अपील की है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment