Home

हाथी पांव के मरीजों को मिला एमएमडीपी किट, उपयोग का प्रशिक्षण

जलहा(मोतिहारी)आयुष्मान आरोग्य मंदिर, संग्रामपुर में रोगी हितधारक मंच की मासिक बैठक हुई। सीएचओ जितेंद्र कुमार ने अध्यक्षता की। बैठक में एएनएम, संगिनी, आशा और आठ फाइलेरिया मरीजों समेत कुल 20 लोग शामिल हुए। इस दौरान हाथी पांव से पीड़ित तीन मरीजों को एमएमडीपी किट दिया गया। उन्हें इसके उपयोग का तरीका भी बताया गया।

रोगी हितधारक मंच के सदस्य राम गुलाम शर्मा ने कहा कि हाथी पांव का इलाज संभव नहीं है। इससे बचाव के लिए घर और आसपास सफाई जरूरी है। मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए। मच्छरों के काटने से बचना चाहिए। सरकार साल में एक बार दवा खिलवाती है। जब आशा कार्यकर्ता दवा लेकर आएं तो सभी को इसका सेवन करना चाहिए।

राम गुलाम शर्मा ने बताया कि जब वे इस बीमारी से पीड़ित हुए तो कई जगह इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब इसी के साथ जीने को मजबूर हैं। वे नहीं चाहते कि अगली पीढ़ी को यह समस्या हो। उन्होंने बताया कि सरकार एमएमडीपी किट दे रही है, जिसमें दवा, साबुन, मग, पट्टी और विशेष चप्पल शामिल है। इस चप्पल से चलने में काफी आराम मिलता है। उन्होंने कहा कि जब से एमएमडीपी किट का उपयोग कर रहे हैं, तब से काफी राहत मिली है।

राम गुलाम शर्मा ने सभी को एमएमडीपी किट के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलते रहना चाहिए। हर महीने यह बैठक जरूर होनी चाहिए, ताकि लोग इस बीमारी से बचाव के उपाय समझ सकें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago