Home

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला : कुलपति टंकेशवर

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया गया। यह आयोजन आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन से अवगत कराना था।0

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। इस दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की स्वायत्तता और नागरिक अधिकारों का दमन हुआ। यह दिन हमें संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों की जागरूकता और भागीदारी से मजबूत होता है। विश्वविद्यालयों को इस चेतना का केंद्र बनना चाहिए।

कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. रवि पाण्डेय ने प्रस्तुत की। उन्होंने कुलपति, समकुलपति, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्षों और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने आयोजन के उद्देश्य और महत्व को भी बताया।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आपातकाल पर तैयार की गई एक सूक्ष्म चलचित्र दिखाई गई। संस्कृति मंत्रालय द्वारा भेजी गई विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और प्रभावों को दर्शाया गया।

कुमारी तृप्ति सैनी ने कार्यक्रम का विषय प्रस्तुत किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पड़े प्रभावों पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन सुप्रिया यादव ने किया।

कार्यक्रम में प्रो. पायल चंदेल, प्रो. रंजन अनेजा, प्रो. राजेन्द्र मीणा, डॉ. नरेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago