बिहार:सीवान के डीआरसीसी में 14 जून को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।उक्त जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी।उन्होंने बताया बताया की युवाओ ज्यादा से ज्यादा की संख्या में युवाओ को रोजगार मिले इस उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला में 200 युवाओं को नौकरी मिलेगी।14 जून को सुबह के 10.00 बजे से इस मेला का आयोजन किया जाएगा। जहां पर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और साक्षात्कार के आधार पर नौकरी दी जाएगी। इस मेला में 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकते है। इसके अलावा रोजगार पाने के लिए शामिल होने वाले अभ्यर्थी को आईटीआई या डिप्लोमा पास होना आवश्यक है।
11 से 18 हजार तक मिलेगा वेतन
इस रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थी को 11 हजार से लेकर 18 हजार तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें पालीमेडिक्यूर लिमिटेड में टेकनीशियन के लिए 100 और चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में कस्टमर रेलेशनशीप एक्जिक्यूटिव पद के लिए 100 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।इस मेला में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को अपना पहचान पत्र के साथ-साथ अपने सारे एकेडमिक डॉक्यूमेंट अपने साथ लाना होगा। सभी को 10.00 के पहले सीवान के डीआरसीसी में पहुंचना होगा।
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
Leave a Comment