Home

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुरू हुआ रोजगार सृजन केंद्र

स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से हुई शुरुआत

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में रविवार को रोजार सृजन केंद्र का उद्घाटन किया गया। स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान से स्थापित स्वरोजागर सृजन केंद्र का उद्घाटन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के पूर्व कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार द्वारा किया गया। स्वदेशी जागरण मंच की देखरेख में देश में चलाए जा रहे स्वावलंबी भारत अभियान के तहत हरियाणा के सभी जिलों में रोजगार सृजन केंद्र खोले जाएंगे, जो युवाओं को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये केंद्र विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में स्थापित किए जाएंगे। अभियान के तहत युवाओं की मानसिकता में भी परिवर्तन लाया जाएगा ताकि वे रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें।

विश्वविद्यालय के प्रशासिनक खंड में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। रोजगार सृजन केंद्र का उद्घाटन करते हुए प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में देश में 37 करोड़ युवा हैं। भारत की जनसंख्या बहुत ज्यादा है। सभी को रोजगार उपलब्ध करवाना एक चुनौती का विषय है। हर माह नौ लाख युवा रोजगार के लिए बाजार में आ रहे हैं। इनके रोजगार की पूर्ति अकेले सरकार या कंपनियां नहीं कर सकती हैं, इसके लिए स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इसे ध्यान में रखकर हम आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए उद्यमिता, स्वदेशी व सहकार उपाय सुझाएं हैं।

इस पर शोध पत्र भी जारी किया गया है तथा एक पोर्टल भी शुरू किया गया है, जिसमें स्वरोजगार के सभी आयामों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कुछ ऐसे मॉडल बनाने चाहिए जोकि बेरोजगारी को समाप्त करने में मददगार हों। उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी इस तरह के स्टार्टअप तैयार करने का आह्वान किया। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार देश में 15 से 29 वर्ष की उम्र के 37 करोड़ युवा हैं। इनमें से केवल सात प्रतिशत युवाओं के लिए ही सरकारी नौकरियां उपलब्ध हैं। विडंबना है कि अधिकतर युवाओं में केवल नौकरी करने की मानसिकता है। इस मानसिकता को बदलने के लिए स्वरोजगार सृजन केंद्र का उद्घाटन किया गया है। डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्थापित यह रोजगार सृजन केंद्र युवाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रेरित करेगा और स्वरोजगार में आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहेगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago