Home

रोजगार:एनटीपीसी लिमिटेड में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका 177 पदों के लिए 15 मार्च तक करें आवेदन

नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी के लिए एनटीपीसी ने सुनहरा मौका दिया है।इसकी आधिकारिक अधिसूचना के लिए एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जा सकते हैं।

NTPC Recruitment 2022: एनटीपीसी लिमिटेड में कई पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत तीन साल के लिए माइनिंग सरदार और माइनिंग ओवरमैन के पदों पर पेशेवरों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जा सकते हैं। इन पदों के लिए परीक्षा रांची, रायपुर और भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2022 है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 177 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसमें से माइनिंग ओवरमैन के 74 पद और माइनिंग सरदार 103 पदों को ङरा जाएगा। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

माइनिंग ओवरमैन के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कोयले के लिए डीजीएमएस द्वारा जारी सीएमआर के तहत योग्यता के साथ ओवरमैन सर्टिफिकेट के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

माइनिंग सरदार के लिए अभ्यर्थियों के पास कोयले के लिए डीजीएमएस द्वारा जारी योग्यता के सरदार प्रमाण पत्र और सेंट जॉन्स एम्बुलेंस एसोसिएशन द्वारा जारी प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्र होना चाहिए।
माइनिंग ओवरमैन के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 50,000 रुपये प्रति माह और माइनिंग सरदार के पद के लिए 40,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल जांच के आधार पर किया जाएगा।अभ्यर्थियों की ऊपरी आयु सीमा 57 वर्ष मांगी गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य सभी से 300 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago