Home

चमकी बुखार से निपटने को EMT को मिला प्रशिक्षण

छपरा:चमकी बुखार के प्रबंधन और त्वरित इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। सदर अस्पताल के जीएनएम स्कूल में हुए इस शिविर में 95 एंबुलेंस ईएमटी को प्रशिक्षित किया गया। डीपीएम अरविंद कुमार और जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार सुधीर कुमार ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि मरीज को एंबुलेंस में कैसे लाना है, कैसे तुरंत प्राथमिक उपचार देना है। तापमान और ग्लूकोज की जांच कैसे करनी है, ऑक्सीजन कब और कैसे देना है, कौन सी दवाएं कितनी मात्रा में देनी है, इसकी जानकारी दी गई। ईएमटी को एक चेकलिस्ट भी दी गई है, जिसे भरकर डॉक्टर को देना होगा। इससे मरीज की स्थिति और दी गई सुविधाओं का पूरा ब्यौरा मिल सकेगा।

डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि चमकी बुखार में समय की अहम भूमिका होती है। इलाज जितना जल्दी शुरू होगा, ठीक होने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी। एंबुलेंस में ही मरीज को प्राथमिक चिकित्सा मिल सकेगी। दवा, ऑक्सीजन और जरूरी उपकरण मौजूद रहेंगे। तापमान और शुगर की जांच भी वहीं हो सकेगी। जरूरत पड़ने पर ग्लूकोज और सॉल्युशन भी चढ़ाया जा सकेगा।

जिला वेक्टर रोग सलाहकार सुधीर कुमार ने बताया कि चमकी बुखार के शुरुआती चार घंटे बेहद अहम होते हैं। इस दौरान एंबुलेंस से लाए गए बच्चों को तुरंत इलाज मिलना जरूरी है।

चमकी बुखार के लक्षणों में तेज बुखार, शरीर में ऐंठन, दांत पर दांत चढ़ाना, सुस्ती, कमजोरी और बेहोशी शामिल हैं। कई बार चुटकी काटने पर भी शरीर में कोई हरकत नहीं होती।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में 10 बेड का एईएस-जेई वार्ड बनाया गया है। अनुमंडलीय अस्पताल में 5 बेड और सभी सीएचसी व पीएचसी में दो-दो बेड का वार्ड तैयार किया गया है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। एंबुलेंस की टैगिंग हो चुकी है। शिशु रोग विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सकों को बच्चों के इलाज पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago