Home

बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखा रहे इंजीनियर अभय

नौकरी की जगह गांव के युवाओं को सिखा रहे हैं क्रिकेट के गुर

बिरनी(गिरिडीह)पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभय कुशवाहा नौकरी करने की जगह गांव के बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखा रहे है। गांव के बच्चों को क्रिकेट में रुचि रहने के बाद भी बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं मिलने का मलाल अभय को रहता था। जिसे देखते हुए अभय ने नौकरी को प्राथमिकता न देकर प्रखंड के जुठाहाआम में क्रिकेट कोचिंग शुरु कर दिया। यहां गांव के बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाना शुरु कर किया।यहां गांव के बच्चों ने भी पूरी शिद्दत के साथ क्रिकेट में ध्यान लगाया। जिसका नजीता रहा कि झारखण्ड अंडर 14 में प्रशांत वर्मा और आर्यन निराला का चयन हुआ।

दोनों खिलाड़ियों ने अपने टीम में बेहतर प्रदर्शन कर गांव के साथ अभय कुशवाहा का नाम भी रोशन किया। कोच अभय कुशवाहा बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल था। जब वह 10वीं की पढ़ाई के बाद बाहर पढ़ने जाते थे तो छोटे-छोटे बच्चे को क्रिकेट की प्रैक्टिस करते देखते थे। खेलने की इच्छा जताने पर उन्हे कहा जाता था कि आपकी उम्र खत्म हो गई। इस समस्या के निपटारे के लिए ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे को गांव में क्रिकेट की कोचिंग देनी शुरु कर दी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने अपने ही गांव के बच्चे को क्रिकेट सीखाना शुरू किया। आज पूरे प्रखण्ड से बच्चे क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने आ रहे हैं और सफल भी हो रहे हैं।कहा कि लड़के एवं लड़कियों की अलग-अलग टीम बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा आगे इसे स्पोर्ट्स एकेडमी का रूप दिया जाएगा। जिसकी सहायता से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी क्रिकेट में बेहतर कर सकें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago