Home

इंजीनियरिंग-नीट की परीक्षा 8 अप्रैल को दो केंद्रों पर

दरभंगा:इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) प्रवेश की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय और गैर आवासीय अनुशिक्षण कार्यक्रम के तहत चयन परीक्षा 8 अप्रैल को होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा दो केंद्रों- प्लस 2 एम.एल. एकेडमी और प्लस 2 शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय में आयोजित होगी।

यह परीक्षा दरभंगा प्रमंडल के सभी जिलों के विद्यार्थियों के लिए है। परीक्षा का संचालन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी राजीव रौशन को मुख्य परीक्षा नियंत्रक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिला परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर को दी गई है।

अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा तिथि को सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू करें। परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती की गई है। सभी को सुबह 9 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। प्रवेश पत्र दिखाने पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। किताब, चिट, मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर, व्हाइटनर, इरेजर जैसी कोई भी सामग्री अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केंद्रों पर गेट पर तलाशी की व्यवस्था अनिवार्य होगी। परीक्षा में कदाचार करते पकड़े जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत कार्रवाई की जाएगी। केंद्राधीक्षक और वीक्षक सहित सभी परीक्षा से जुड़े कर्मियों को सुबह 9 बजे तक उपस्थित रहना होगा। केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान माइक या लाउडस्पीकर से जरूरी सूचनाएं प्रसारित करें। जिन कर्मियों के पास पहचान पत्र नहीं हैं, उन्हें परीक्षा से एक दिन पहले पहचान पत्र जारी किया जाएगा।

अनुमंडल पदाधिकारी, सदर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे। परीक्षा को हर हाल में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

6 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago