Categories: Home

जिले की ग्रामीण जनता में भी कोरोना टीकाकरण को लेकर उत्साह व्याप्त

निर्धारित लक्ष्य की तुलना में दोनों डोज मिलाकर जिले के 19.7 फीसदी लोगों का हुआ टीकाकरण:
टीकाकरण के मामले में कुर्साकांटा अव्व्ल तो फारबिसगंज शहरी क्षेत्र का प्रदर्शन भी बेहतर:
जिले के 01 लाख से अधिक शहरी आबादी व 2.39 लाख ग्रामीण आबादी को लगाया गया टीका:

अररिया(बिहार)जिले में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह व्याप्त है। लिहाजा अब तक 3.64 लाख लोगों को कोरोना टीका का निर्धारित डोज लगाया जा चुका है। इसमें 3.15 लाख लोगों को टीका का पहला व 49000 से अधिक लोगों को टीका का दूसरा डोज लगाया गया है। इस तरह निर्धारित लक्ष्य की तुलना में दोनों डोज मिलाकर जिले में फिलहाल 19.7 फीसदी लोगों के टीकाकरण हुआ है। जबकि निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक जिले में 18.54 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है।

टीकाकरण के मामले में कुर्साकांटा अव्वल:
निर्धारित लक्ष्य की तुलना में टीकाकरण के मामले में कुर्साकांटा प्रखंड का प्रदर्शन अव्वल है। जहां 98376 के लक्ष्य की तुलना में 31060 लोगों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण के मामले में कुर्साकांटा की उपलब्धि 31.6 फीसदी है। वहीं टीकाकरण के मामले में सिकटी दूसरे स्थान पर है। जहां 29.9 फीसदी लोगों का टीकाकरण होने की जानकारी है। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक टीकाकरण के मामले में अररिया 21.7, भरगामा 20.6, फारबिसगंज 21.5, जोकीहाट 13, नरपतगंज 16.9, पलासी 18.4 व रानीगंज ने 14.6 फीसदी उपलब्धि हासिल की है।

फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में अधिक हुआ टीकाकरण:
जिले के शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण अबादी टीकाकरण को लेकर ज्यादा उत्साहित है। हालांकि जिले की अधिकांश आबादी ग्रामीण इलाकों में बसती है। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक संचालित टीकाकरण अभियान में टीका का दोनों डोज मिलाकर 108880 शहरी आबादी तो 239213 ग्रामीण आबादी को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक अररिया शहरी क्षेत्र में 45633 लोगों को टीका का पहला व 5912 लोगों को टीका का दूसरा डोज लगाया गया है। वहीं, फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में 46610 लोगों को पहला व 6251 लोगों को टीका का दूसरा डोज लगा है। जोगबनी शहरी क्षेत्र में 4448 को पहला व 26 लोगों को टीका का दूसरा डोज लगाया गया है। लिहाजा जिले के 96691 शहरी आबादी को टीका का पहला व 12189 लोगों को टीका का दूसरा डोज लगा है। वहीं ग्रामीण इलाके के 210766 लोगों को टीका का पहला व 28447 लोग टीका का दूसरा डोज ले चुके हैं।

टीकाकरण अभियान में भागीदारी को लेकर लोगों में उत्साह: डीआईओ
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज के मुताबिक 3.64 लोगों को टीका का निर्धारित डोज लगाया गया है। इसमें 3.48 लाख लोगों का डेटा कोविन पोर्टल पर अपडेट है। इसके मुताबिक 3.07 लाख लोगों को टीका का पहला व 40 हजार 636 लोगों को टीका का दूसरा डोज लगा है। उन्होंने बताया टीकाकरण को लेकर जिले के शहरी सहित ग्रामीण इलाके के लोगों में उत्साह व्याप्त है। टीका की उपलब्धता के आधार पर संचालित अभियान में लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए अपना टीकाकरण करा रहे हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago