Home

हकेंवि में पीएच.डी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा नतीजे घोषित

11 जनवरी को आयोजित होंगे साक्षात्कार
महेन्द्रगढ़:हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में 28 दिसंबर को विभिन्न विभागों में उपलब्ध पीएच.डी पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित आफलाइन प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। विश्वविद्यालय की ओर से घोषित परीक्षा परिणामों की जानकारी विद्यार्थी अपने लॉगइन आईडी मदद से देख सकते हैं । नतीजों की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.टंकेश्वर कुमार ने परीक्षा परिणामों के घोषित होने के बाद कहा कि अब प्रवेश परीक्षा परिणामों के आधार पर विद्यार्थी दाखिले के अगले चरण में हिस्सा ले सकेंगे।

विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो.सारिका शर्मा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की ओर से घोषित दाखिला कार्यक्रम के अंतर्गत अगले चरण में आगामी 3 जनवरी, 2022 को सफल विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी, जिसमें प्रवेश परीक्षा में सफल व उससे छूट प्राप्त आवेदकों की घोषणा की जाएगी। इसके आधार पर साक्षात्कार के लिए चयनित आवेदकों की सूची आगामी 05 जनवरी को घोषित होगी और 11 जनवरी, 2022 को ऑफलाइन माध्यम से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रदर्शन के आधार पर 12 जनवरी को दाखिला सूची जारी करेगा और सफल आवेदक 12 व 13 जनवरी को फीस जमा कर दाखिला प्राप्त कर सकेंगे। पीएच.डी की दाखिला प्रक्रिया की जानकारी के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago