Home

फाइलेरिया उन्मूलन पर विद्यालयों में हुआ निबंध लेखन प्रतियोगिता

छपरा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 7 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया किया गया। गुरूवार को शहर के दौलतगंज स्थित गांधी विद्यालय में निबंधन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से लेकर 9 तक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं प्रार्थना के समय सभी छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलायी गयी। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
पेंटिंग प्रतियोगा का हुआ आयोजन
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिले के सारण एकेडमी, कन्या विद्यालय, गांधी मध्य विद्यालय समेत कई विद्यालयों में निबंध लेखन तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।  
छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी

प्रार्थना के समय सभी छात्र-छात्रा शपथ लेते हुए

जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता रैली व प्रभातफेरी निकाली गयी। शहर के दौलतगंज स्थित गांधी मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के ने प्रार्थना के बाद प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान लोगों के बीच फाईलेरिया से बचाव व कारण के बारे में बताया गया। प्रभात फेरी को विद्यालय के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  
प्रार्थना के समय बच्चों को दिलायी गयी शपथ
 विद्यालयों में प्रर्थना के समय सभी बच्चों को फाइलेरिया उन्मूलन के प्रचार प्रसार करने के लिए शपथ दिलाई गयी। बच्चे अपने आसपास के लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन के बारे में जागरूक करेंगे। बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खाने के बारे में जानकारी दी गयी।
श्यामपट्ट पर फाइलेरिया उन्मूलन की जानकारी दी गई
विद्यालयों में पठन-पाठन के दौरान शिक्षकों द्वारा श्यामपट्ट पर फाइलेरिया के बारे में लिखकर बच्चों के इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। विद्यालय के शिक्षक बच्चों को फाइलेरिया के लक्षण , बचाव, कारण व इलाज के बारे में जानकारी दिये। शिक्षक बच्चों से यह अभी अपील करेंगे कि बच्चे अपने आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे।
 बेहतर निबंध लिखने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा नगद पुरस्कार
 पीसीआई के जिला कॉर्डिनेटर मानव कुमार ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिलावेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को भेजी जाएगी। निबंध का चयन जिलावेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह करेंगे। बेहतर निबन्ध लिखने वाले छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 3000 रुपये व द्वितीय पुरस्कार 2000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये दिए जाएंगे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

4 weeks ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

1 month ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

2 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago