Home

फाइलेरिया उन्मूलन पर सभी विद्यालयों में होगा निबंध लेखन प्रतियोगिता

छपरा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 7 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है। पत्र के मुताबिक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करायी जाएगी। 29 और 30 जुलाई को जिले सभी विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में कक्षा में 6 से लेकर 9 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

निकाली जाएगी प्रभातफेरी
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को फाइलेरिया उन्मूलनअभियान को लेकर जागरूकता रैली व प्रभातफेरी निकालने के भी निर्देश दिए हैं। इसकोलेकर सभी विद्यालय के शिक्षक या पूर्व छात्र जागरूकता रैली या प्रभातफेरी कराना सुनिश्चित करेंगे। 
बच्चों को दिलायी जाएगी शपथ
विद्यालयों में प्रर्थना के समय सभी बच्चों को फाइलेरिया उन्मूलन के प्रचार प्रसार करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। बच्चे अपने आसपास के लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन के बारे में जागरूक करेंगे। बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर सभी विद्यालयों के प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। 
श्यामपट्ट पर फाइलेरिया उन्मूलन की जानकारी शपथ दिलाई जाएगी। बच्चे अपने आसपास के लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन के बारे में जागरूक करेंगे। बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर सभी विद्यालयों के प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। 
श्यामपट्ट पर फाइलेरिया उन्मूलन की जानकारी 

 सभी विद्यालयों में पठन-पाठन के दौरान शिक्षकों द्वारा श्यामपट्ट पर फाइलेरिया के बारे में लिखा जाएगा। विद्यालय के शिक्षक सभी बच्चों को फाइलेरिया के लक्षण , बचाव, कारण व इलाज के बारे में जानकारी देंगे। शिक्षक बच्चों से यह अभी अपील करेंगे कि बच्चे अपने आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे। बेहतर निबंध लिखने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगा नगद पुरस्कार


 पीसीआई के जिला कॉर्डिनेटर मानव कुमार ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में 29 और 30 जुलाई को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद इसकी सूची जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिलावेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को भेजी जाएगी। निबंध का चयन जिलावेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह करेंगे। बेहतर निबन्ध लिखने वाले छात्र छात्राओं को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 3000 रुपये व द्वितीय पुरस्कार 2000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये दिए जाएंगे।
क्या कहते है अधिकारी

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों में भी फ़ाइलेरिया पर जागरूकता जरूरी है। इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी किया गया है।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago