गिरिडीह(झारखंड)बिरनी प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्षो से खाली पड़े सेविका के पद को भरने के लिए प्रखण्ड के अधिकारी थोड़ी भी रुचि नहीं ले रहे हैं। उपायुक्त के आदेश के बाद भी बाल विकास परियोजना के अधिकारी इन पदों को भरने के लिए थोड़ा भी गम्भीर होते तो इतने दिनों से यह खाली नहीं होता।जानकारी के अनुसार 22 दिसम्बर को उपयुक्त ने पत्र जारी कर इन पदों पर नियुक्ति कर एक सप्ताह के अंदर सभी का दस्तावेज समाज कल्याण कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया था परंतु आज तक इसपर कोई पहल होते नहीं देखा जा रहा है। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के गोंगरा,शाखाबरा ऊपरी टोला, फुलवटांड़,चरगो एवं रूपायडीह में सेविका का पद लगभग 7 वर्ष पूर्व से खाली पड़ा है इसके वावजूद अधिकारी इसे गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं। इन केंद्रों पर सेविका नहीं रहने के वजह से उस क्षेत्र के बच्चे भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं पहुंचते हैं।
इस संबंध में सीओ सह सीडीपीओ अशोक राम ने कहा उपयुक्त की चिठ्ठी मुझे प्राप्त नहीं हुआ है । आदि पत्र मिला है तो कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर कुछ कहा जा सकता है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment