Home

जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं मिला वरीय शिक्षक को विद्यालय का प्रभार

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय पिपरहियाँ खड़िया टोला में प्रभार वरीय शिक्षक को प्रभार नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है।जिसमे विद्यालय के वरीय शिक्षक पियूष कुमार गुप्ता, स्नात्तक ग्रेड शिक्षक उ०म०वि० पिपरहियों, खड़िया टोला ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया की विद्यालय के वरीयतम शिक्षक है, परन्तु कनीय शिक्षिका संध्या कुमारी प्रभारी के रूप में कार्य कर रही है।

शिक्षक श्री पीयूष कुमार गुप्ता द्वारा वरीयता के आधार पर उन्हें विद्यालय का प्रभार दिलाने हेतु आपसे अनुरोध किया गया है।वरीय शिक्षक के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्रांक 1222/14 दिसंबर को जारी कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को वरीय शिक्षक को पत्र प्राप्ति 24 घंटे में प्रभार दिलाने का निर्देश दिया था।लेकिन इसके बाद भी वरीय शिक्षक को विद्यालय का प्रभार नहीं दिलाया गया है।ज्ञात हो की डीईओ कार्यालय के पत्रांक 1670, दिनांक 05.11.2022 से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया था कि जिस विद्यालय में कनीय शिक्षक है, उन्हें प्रभार से मुक्त कर वरीयतम शिक्षक को प्रभार दिलाकर यह प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें कि आपके क्षेत्राधीन कनीय शिक्षक प्रभार में नहीं है।

इस पत्र का उलंघन करते हुए उत्क्रमित कन्या मध्यविद्यालय पिपरहियाँ, खड़िया टोला में वरीयतम शिक्षक को प्रभार दिलाने की कार्रवाई नहीं कर बीईओ ने उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना किया है।जारी पत्र में कहा गया है की पत्र प्राप्ति 24 घंटे के अंदर विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभार दिलाकर कार्यालय के पत्र का अनुपालन नहीं करने पर अपना स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करें।
इस संबंध प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी ने कहा की वरीय शिक्षक को प्रभार देने के लिए आवश्यक करवाई की जा रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago