महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल मुख्यालय के चेतनापुरी में स्थित ग्लोबल पाठशाला स्कूल में 14 फरवरी को माता पिता पूजनोंत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में कई छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी उत्सव में भाग लिए और उनके बच्चों ने अपने माता पिता को धूप दीप दिखा कर पूजा किया।
इस मौके पुलवामा अटैक पर 44 सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के निर्देशक विकास सिंह ने कहा कि वैलेंटाइन डे को न मना कर भारतीय सभ्यता संस्कृति के अनुसार माता पिता पूजन उत्सव के रूप में 14 फरवरी को मनाने का भी संकल्प लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम को मनाने से बच्चों में संस्कार आते है।
कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हो जिससे बच्चों में अपने परिवार अपने समाज अपने सभ्यता व संस्कृति मिलती हो वैसे उत्सव मनाने चाहिए। वैलेंटाइन डे मनाना पाश्चात्य संस्कृति है और जब बच्चों में पाश्चात्य संस्कृति हावी होगी तो अपने माता-पिता अपने भाई बंधु को छोड़कर बच्चे अलग हो जाते है। भारतीय सभ्यता संस्कृति जिन बच्चों में होगी वह बच्चे माता-पिता से प्रेम घर समाज से प्रेम और भारत से प्रेम करेंगे तभी भारत की एकता और अखंडता सदियों तक रहेगी। मौके पर डॉक्टर जी हुसैन व नूर जहाँ,राजीव रंजन गिरि, अवधेश कुमार प्रसाद आदि मौजूद रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment