Home

हर बच्चा अपनी तरफ से एक सशक्त भारत का सपना देखता था

आज से 25-30 साल पहले जब स्कूल में थे तो एक विषय पर निबंध का बहुत प्रचलन था ” 21वी सदी का भारत” हर बच्चा अपनी तरफ से एक सशक्त भारत का सपना देखता था। बच्चे थे असलियत पता ही नही थी। उस वक्त पता ही नही था कि देश मे कोई भूख से भी मरता होगा। करोडो लोग मजदूरी करते है उनकी क्या समस्याएं है इससे बिल्कुल अनभिज्ञ । ये लगता था कि शिक्षा प्राप्त करने में किसी को कोई दिक्कत नहीं है। रोजगार भी एक समस्या है पढ़ाई पूरी होने के बाद पता लगा। विद्यार्थी जीवन दिवास्वपन सा लगता था सब बढ़िया । जैसे जीवन में किसी को कोई तकलीफ नही होती। जीवन तो एक वरदान है ।आखिरकार जिसका बेसबरी से इंतजार था वह 21 वी सदी भी आई। शुरुवात खूब बढ़िया । भारत के लोगों का एक ही सपना हमारा देश दुनिया मैं अव्वल नंबर पे हो। सभी सामूहिक प्रयास करते नजर भी आ रहे थे।

अचानक सामाजिक समरसता पर हमले होने लगे। एक ऐसा भारत सामने आया जिसकी कल्पना भी नही की थी। सताधारी खुद समाज में वैमनस्य घोलते नजर आये वह भी सरेआम। हर इलाके में जाती या धर्म के नाम पर लोगों को देखा जाने लगा। 21वी सदी में हमारी बेरोजगारी ने 40 साल का रिकार्ड तोड दिया। भुखमरी से ग्रसित देशो की ranking में लगातार फिसलते जा रहे है। Happiness index हमारे पडोसी देश जिनकी हम बुराई करते नही थकते उनसे भी कम है।
वर्तमान मे ऐसा लग रहा है जैसे मजदूर तो जैसे इस देश के नागरिक ही नहीं है। इतना भेदभाव । मजबूरी वाले हालात तो है परन्तु इतने हैं क्या कि मानवता भी शर्मसार हो जाए । तस्वीरें इतनी भयावह है कि लगता नही कि हमारे देश में जहाँ राष्ट्रवाद को लेकर लम्बी लम्बी चर्चाए होती है वहा नागरिकों के प्रति इतनी असंवेदनशीलता भी हो सकती है।
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्तया सेन ने अपनी किताब ” गरीबी और अकाल ” में लिखा है कि अकाल सरकार की अकुशलता के कारण आते है।

इस लेख में जो भी विचार है वह लेखक का है “गौरी किरण” का इससे कोई सम्बन्ध नहीं है

लेखकनरेंद्र कुमार सहायक प्राध्यापक भौतिकी विभाग डी.एन.कॉलेज हिसार हरियाणा

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago