Homeदेशबिहारशिक्षा

हर महीने छात्रों का छपरा म्यूजियम में होगा परिभ्रमण

छपरा:सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं का हर महीने छपरा संग्रहालय में परिभ्रमण कराया जाएगा। कला, संस्कृति और युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय निदेशक को 12 महीने का रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया।

सचिव ने कहा कि छात्रों को अपनी कला और संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए म्यूजियम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को म्यूजियम से जोड़ने की पहल हो।निरीक्षण के समय जिलाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।सचिव ने कहा कि छात्रों को अपनी कला और संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।

इसके लिए म्यूजियम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को म्यूजियम से जोड़ने की पहल हो।निरीक्षण के समय जिलाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।