Home

गोकुल जलाशय में हर साल लगता है पक्षियों का महाकुंभ

बक्सर:गोकुल जलाशय को वेटलैंड के रूप में घोषित किया गया है। यह जलाशय जैव विविधता का जीवित संग्रहालय है। यहां हर साल प्रवासी पक्षियों का महाकुंभ लगता है। 65 प्रजातियों के करीब 3500 पक्षी यहां आते हैं। इनमें नॉर्दर्न शोवलर, गार्गेनी, रूडी शेलडक, ऑस्प्रे, केस्ट्रेल, सैंडपाइपर, येलो वैगटेल और इजिप्शियन वल्चर जैसे दुर्लभ पक्षी शामिल हैं।

बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और प्रद्युम्न गौरव ने गोकुल जलाशय के विकास कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया। यह जलाशय ब्रह्मपुर और चक्की अंचल में स्थित है। चक्की अंचल के सभी मौजा का सीमांकन पूरा हो चुका है। ब्रह्मपुर अंचल में शेष सीमांकन का कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव को निर्देश दिया कि सीमांकन का कार्य शीघ्र पूरा कराएं। ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को जलाशय के पास की सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया।

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जलाशय के पास रेस्क्यू सेंटर, इंटरप्रिटेशन सेंटर, टूरिस्ट हब, वॉच टावर और गेस्ट हाउस के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। जलाशय में जलकुंभी की सफाई और खुले जल क्षेत्र के कारण यह पक्षियों के लिए आदर्श आश्रय स्थल बन गया है।

एशियन वॉटरबर्ड सेंसस 2025 के तहत 28 मार्च से 6 अप्रैल के बीच पक्षियों की गणना की गई। बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार और गुरुवार को गोकुल जलाशय और गंगा क्षेत्र में गणना हुई। इस दौरान कई प्रवासी पक्षी देखे गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि आर्द्रभूमि जलवायु नियंत्रण, जल शुद्धिकरण और बाढ़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है। यह कई प्रजातियों का घर है। बिहार में 2022 से लगातार सबसे अधिक प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां यहीं देखी गई हैं।

वेटलैंड के महत्व को आम लोगों और छात्रों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और वन प्रमंडल प्रयास कर रहे हैं। 2 फरवरी 2025 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर छात्रों को गोकुल जलाशय भ्रमण कराया गया। उन्हें वेटलैंड की जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर, अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर और चक्की सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

9 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

10 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

10 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

11 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago