Categories: Home

कल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग लगाएं कोविड-19 का टीका

  • सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी लगा सकते हैं वैक्सीन
  • नहीं टला है कोविड-19 का संक्रमण , सावधानी जरूरी
  • कोरोना पहचान के हैं सात लक्षण, रखें ध्यान
  • लक्षण दिखाई देने पर कराएं आरटीपीसीआर जांच

पूर्णिया(बिहार)कल से जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति कोविड-19 का टीका लगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी विशेष प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी जिलों में 01 अप्रैल से सभी टीकाकरण स्थल पर इसकी शुरुआत की जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को टीकाकरण के बाद भी पूरी तरह सावधानी बरतने और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी गाइडलाइंस का पालन करने का भी निर्देश दिया है।

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्था :

कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्था जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है। डीआईओ सुरेंद्र कुमार दास ने बताया जिले में 75 टीकाकरण स्थल कार्यरत हैं, जिसमें सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शामिल हैं। इसके अलावा जिला में दो प्राइवेट अस्पताल फातमा नर्सिंग होम और सहयोग नर्सिंग होम में कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना कोविड टीका लगा सकते हैं। टीका लगाने के लिए टीकाकरण स्थल पर ही लोगों को अपना पंजीकरण कराना होगा जिसके लिए उन्हें आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दिया जाना अनिवार्य है।

नहीं टला है कोविड-19 का संक्रमण , सावधानी जरूरी :

जिला वैक्सीन लोगिस्टिक एंड कन्ट्रोल चेन मैनेजर सोमेश सिंह ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण अभी टला नहीं है। इसलिए लोगों को इससे बचाव का ध्यान रखना चाहिए। भीड़भाड़ वाले जगहों में लोगों को सोशल डिस्टेनसिंग के साथ ही मास्क का पूरी तरह उपयोग करना चाहिए। बाहर से घर आने पर हाथ-पांव को अच्छी तरह साफ करने के बाद ही घरों में प्रवेश करना चाहिए। बाहर किसी सामान को छूने से परहेज करना और नियमित ग्लब्स
एवं सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगों की सावधानी ही उन्हें संक्रमण से बचाए रखने में सहायक है।

कोरोना पहचान के हैं सात लक्षण, रखें ध्यान :

सिविल सर्जन डॉ. एस. के. वर्मा ने बताया कोरोना पहचान के लिए सात नए लक्षण पाए गए हैं जो किसी व्यक्ति को कोविड पॉजिटिव होने की संभावना व्यक्त करती है। इन सात नए लक्षणों में सिर दर्द, गले में खरास का आना, शरीर में दर्द एवं पीड़ा, आँख आना, त्वचा पर चकता (रैशेज), डायरिया और हाथ या पैर की उंगलियों के रंग बिगड़ना शामिल हैं। किसी भी व्यक्ति में अगर ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी आरटीपीसीआर की जांच करानी चाहिए। जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें स्वयं को अन्य सदस्यों से दूर होकर क्वारंटाइन में रहना चाहिए। इससे परिवार के अन्य लोगों के संक्रमित होने की संभावना नहीं होगी। डॉ. वर्मा ने कहा टीका लगाने के बाद भी लोगों को संक्रमण से बचाव का ध्यान रखना चाहिए व सभी जरूरी उपायों का उपयोग करना चाहिए। तभी हम संक्रमण को खत्म करने में सफल हो सकेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago